Sitamarhi Crime News: जान का दुश्मन बना सगा भाई, आपसी विवाद में छोटे को मारी गोली

1st Bihar Published by: SAURABH KUMAR Updated Oct 21, 2024, 7:47:22 PM

Sitamarhi Crime News: जान का दुश्मन बना सगा भाई, आपसी विवाद में छोटे को मारी गोली

- फ़ोटो

SITAMARHI: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ अपराधी लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आपसी विवाद में खून के रिश्ते दागदार हो रहे हैं। ताजा मामला सीतामढ़ी से सामने आया है, जहां सगे बड़े भाई ने आपसी विवाद में छोटे भाई को गोली मार दी।


दरअसल, सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज में दो सगे भाइयों के बीच हुए विवाद के बाद बड़े भाई ने छोटे भाई के पेट में गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। जख्मी की पहचान मिट्ठू सिंह के रूप में की गई है जबकि गोली मारने वाले भाई की पहचान पिंटू सिंह के रूप में हुई है।


जख्मी मिट्ठू सिंह को इलाज के लिए सीतामढ़ी शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस पिंटू सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि पिंटू सिंह और मिट्ठू सिंह का वर्षों से आपसी विवाद चल रहा था। दोनों भाइयों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है।