1st Bihar Published by: 13 Updated Jul 25, 2019, 1:56:31 PM
- फ़ोटो
SIWAN: ख़बर सीवान से है, जहां 55 साल के एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई है. गोरखपुर-छपरा रेलखंड के जिरादेई स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बुजुर्ग मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन से छपरा जाने वाले थे, ट्रेन में चढ़ने के दौरान अचानक बुजुर्ग रेल की पटरी पर गिर गए. जिससे उनकी मौत हो गई. रेलवे प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मृतक यदुनाथ शिवपुर सकरा गांव के रहने वाले थे. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सीवान से चंदन की रिपोर्ट