1st Bihar Published by: Chandan Kumar Updated Mar 20, 2020, 12:43:44 PM
- फ़ोटो
SIWAN : इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है, जहां दिनदहाड़े बैखौफ अपराधियों ने पुलस को चैलेंज करते हुए गोलीबारी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए.
मामला सीवान के हुसैनगंज थाना इलाके के रसीद चौक की है. जहां बाइक सवार अपराधियों ने विदेश भेजने वाले एक एजेंट को बैक टू बैक 6 गोली मारी और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए.
घायल युवक की पहचान अमरजीत सिंह के रुप में की गई है. गोली लगने के बाद अमरजीत गिर गया. उसके बाद स्थानीय लोगो ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी. घायल की हालत नाजुक देखते हुए उसे पटना रेफर किया गया है. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है.