एक्टर प्रेम चोपड़ा की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती दिल्ली ब्लास्ट पर बोले तेजस्वी यादव, "देश की राजधानी में ऐसा विस्फोट चिंताजनक, केंद्र सरकार दोषियों पर करे सख्त कार्रवाई" दिल्ली में ब्लास्ट के बाद LNJP हॉस्पिटल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात फेसबुक पर LIVE आकर तेजस्वी यादव ने की अपील, “20 साल NDA को मिला, बस 20 महीने हमें दीजिए” दिल्ली धमाके में अब तक 10 लोगों की दर्दनाक मौत, दो दर्जन लोग घायल, PM मोदी ने की अमित शाह से बात दिल्ली धमाके के बाद बिहार में हाई अलर्ट, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिल्ली कार ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत की पुष्टि, 12 घायल, इलाके में मची अफरा-तफरी Bihar Election 2025: बिहार में वोटिंग से पहले RJD उम्मीदवार का समर्थक 3 लाख कैश के साथ अरेस्ट, मतदाताओं को पैसे बांटने का आरोप Bihar Election 2025: बिहार में वोटिंग से पहले RJD उम्मीदवार का समर्थक 3 लाख कैश के साथ अरेस्ट, मतदाताओं को पैसे बांटने का आरोप Bihar Crime News: बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग से पहले बड़ा एक्शन, नकली नोट और हेरोइन के साथ पकड़ा गया नाबालिग
1st Bihar Published by: Updated Sun, 11 Sep 2022 12:11:43 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार विधान परिषद में विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी की मां का निधन हो गया है। पूर्व विधायक पार्वती देवी ने मुंगेर के तारापुर प्रखंड स्थित लखनपुर गांव में आखिरी सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। शनिवार की देर रात सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। जिसके बाद उन्हे अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया। उनके निधन से परिवार में शोक की लहर है। पूर्व विधायक के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा शोक जताया है।
बता दें कि पार्वती देवी, तारापुर से पांच बार विधायक और खगड़िया से एक बार सांसद चुनी गई थीं। वे विधानसभा के पूर्व स्पीकर और पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी की धर्मपत्नी थीं। पार्वती देवी के पांच संतानें हैं। बड़े बेटे का नाम रोहित चौधरी, मझले बेटे नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी और छोटे बेटे धर्मेंद्र चौधरी हैं। पार्वती देवी के बड़े बेटे रोहित चौधरी जदयू के नेता हैं। उनके निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है।
पूर्व विधायक पार्वती देवी के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत तमाम बड़े नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि पार्वती देवी बहुत ही नेक दिन और सरल हृदय की महिला थीं। सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी अभिरूची थी। उनके निधन से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।