नालंदा में इंदिरा आवास सहायक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 08, 2019, 4:09:28 PM

नालंदा में इंदिरा आवास सहायक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

- फ़ोटो

NALANDA : इस वक्त खबर निकल कर सामने आ रही है नालंदा से जहां एक आवास सहायक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. इस घटना से घर में मातम पसरा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी घटना जिले के हिलसा थाना इलाके की है. जहां गांधी नगर मोहल्ले में एक इंदिरा आवास सहायक ने फांसी पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है. मिली जानकारी के मुताबिक पारिवारिक कलह से तंग आकर आवास सहायक ने सुसाइड किया है. बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर पत्नी के साथ उसका झगड़ा हुआ था. उसके बाद उसने यह कदम उठाया और घर में ही फांसी लगा ली. घटना की सूचना मिलते ही घर में मातम पसर गया. जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. नालंदा से राज की रिपोर्ट