1st Bihar Published by: First Bihar Updated Dec 28, 2024, 6:03:18 PM
- फ़ोटो
GAYA: गया के लुटुआ थाना क्षेत्र में एसटीएफ ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और गया जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से इलाके में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गये 5.56 बोर का इंसास राइफल का 414 जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
भूसिया जंगल एवं असूराईन डैम के बीच में माओवादी विवेक यादव के दस्ते के भ्रमण करने की सूचना पर सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान नक्सलियों के द्वारा करिया पहाड़ी में छुपाकर रखे गये इंसास राइफल का 414 जिंदा कारतूस, 55 नक्सली रसीद और 1 बैग बरामद किया गया है। वही कुख्यात नक्सली विवेक यादव की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है.