सीतामढ़ी में जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, अब तक 25 की हो चुकी है मौत

1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 31, 2019, 3:19:51 PM

सीतामढ़ी में जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, अब तक 25 की हो चुकी है मौत

- फ़ोटो

SITAMARHI : बाढ़ से बेहाल बिहार में लोगों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही है. सीतामढ़ी से एक ऐसी खबर सामने आई है. जिसने सबको चौंका दिया है. दरअसल जान जोखिम में डालकर बच्चे स्कूल जाने को मजबूर हैं. बच्चे बाढ़ की पानी में सिर पर बैग उठाकर जाने को मजबूर हैं. पूरी घटना जिले के परसौनी मैलवार पंचायत के नीलामी टोला की है. जहां बच्चे कमर भर पानी में सिर पर थैला रखकर पढ़ने जाने को मजबूर हैं. बाढ़ की पानी के कारण गांव को जोड़ने वाली सड़क 40 मीटर तक ध्वस्त हो गई है. जिसकी वजह से बच्चों को जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ रहा है. बच्चों की उम्र 5 से 10 साल के बीच बताई जा रही है. बता दें कि सीतामढ़ी सबसे ज्यादा बाढ़ से प्रभावित जिलों में से एक है. जिले में 39 लोगों की मौत बाढ़ के कारण हो गई है. मरने वालों में सबसे ज्यादा 25 बच्चे शामिल हैं. ऐसे हालात में भी प्रशासन भी सीख नहीं ले रही है. सीतामढ़ी से सौरभ की रिपोर्ट