1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Oct 03, 2021, 2:52:52 PM
- फ़ोटो
PATNA CITY: पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के कंगन घाट स्थित पानी भरे तालाब से एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। तालाब से शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज मामले की छानबीन शुरू की।
पुलिस ने मृतक की पहचान मेहदीगंज थाना क्षेत्र के बेना साह बाग निवासी 26 वर्षीय संजीव कुमार उर्फ कल्लू के रूप में की है। जो पिछले दो दिनों से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
आज युवक का शव तालाब से मिलने से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है। वही पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने से बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा।


