ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के इन शहरों में होगा सैटेलाइट टाउनशिप का निर्माण, नियमों की अधिसूचना जारी.. Bihar News: SIR पर सियासी घमासान! तेजस्वी को नोटिस भेजेंगे विजय सिन्हा, कहा- पहले खेल के मैदान से भागे थे अब राजनीति से भागेंगे Bihar News: सड़क हादसे में महिला की मौत, बेटे की हालत गंभीर Bihar News: वेतन न मिलने पर कर्मी ने मैनेजर की बाइक चुराई, पुलिस ने किया गिरफ्तार Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, बिहार विधानसभा चुनाव का कर सकते हैं बहिष्कार; इसी महीने ले सकते हैं फैसला Tejashwi Yadav: “मेयर और उनके देवर के दो-दो ईपिक नंबर, गुजरात के BJP नेता भी बिहार के वोटर बने”, चुनाव आयोग पर तेजस्वी का हमला INDvsPAK: "हमारे जवान घर वापस नहीं आते और हम क्रिकेट खेलने जाते हैं", एशिया कप पर बड़ी बात बोल गए हरभजन सिंह; मीडिया को भी लपेटा Bihar News: CBI की विशेष अदालत में सृजन घोटाले का ट्रायल शुरू, पूर्व DM वीरेन्द्र यादव पर आरोप तय Bihar News: अब बिहार सरकार नहीं बनाएगी नेशनल हाईवे, निर्माण और मरम्मत का जिम्मा NHAI के हवाले Bihar News: बिहार-झारखंड के इन शहरों के बीच फिर होगा स्पेशल ट्रेन का परिचालन, यात्रियों के लिए बड़ी राहत

तीन बच्चों के पिता का आया महिला पर दिल, पत्नी ने किया विरोध तो पति ने दे दी जान

1st Bihar Published by: Updated Tue, 27 Sep 2022 01:39:29 PM IST

तीन बच्चों के पिता का आया महिला पर दिल, पत्नी ने किया विरोध तो पति ने दे दी जान

- फ़ोटो

MADHUBANI: मधुबनी जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां पत्नी के अवैध संबंध से तंग आकर पति ने अपनी जान दे दी। घटना मधुबनी के नगर थाना क्षेत्र के संतु नगर की है। पत्नी के अवैध संबंध के कारण उसका पति लगातार परेशान रहता था। कई बार मारपीट भी हुई। लेकिन पत्नी अपनी हरकतों से बाज नहीं आई तो पति को आत्महत्या करना पड़ गया। 





पूरा मामला मधुबनी नगर के संतुनगर होटल अनंत वाटिका गली का है। यहां सिमरी के रहने वाले अशोक महतो का एक महिला पर दिल आ गया। अशोक पहले से शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे भी थे। गैरमाहिला से अवैध संबंध को लेकर अशोक की पत्नी लगातार विवाद करती थी। लेकिन, अशोक उस महिला के प्यार में इस कदर पागल हो गया था कि वह अपनी पत्नी के साथ ही मारपीट करने लगा और अपनी कमाई के सारे पैसे उस महिला को देने लगा। 





घटना की रात भी अशोक ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई की थी। उसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। सुबह जब उसका दरवाजा खोला गया तो फंदे से लटकती हुई उसकी लाश मिली। फिर क्या था ! उसे इस हाल में देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।