Hindi News / news / BIHAR NEWS : तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार अधेड़ को मारी टक्कर,...

BIHAR NEWS : तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार अधेड़ को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत; परिजनों में मातम का माहौल

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 20, 2024, 1:39:44 PM

BIHAR NEWS : तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार अधेड़ को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत; परिजनों में मातम का माहौल

- फ़ोटो

VAISHALI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों कि सड़क दुर्घटना में जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से निकल कर सामने आ रहा है। जहां तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार व्यक्ति को कुचल दिया जिसमें उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर चार के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। राहगीरों ने इस घटना की सूचना गंगा ब्रिज थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। 


वहीं, मृतक की पहचान महनार थाना क्षेत्र के तैयबपुर निवासी राम विलास राय के 57 वर्षीय पुत्र राम नरेश राय के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक एक सिक्योरिटी गार्ड था और वह अपने घर से पाटलिपुत्र ड्यूटी पर जा रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई। घटना की सूचना मृतक के परिवार वालों को दिया सूचना मिलते ही परिवार वाले भी सदर अस्पताल पहुंचे सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।


इधर, मृतक के पुत्र ने बताया कि रोज की तरह आज भी सुबह में पाटलिपुत्र ड्यूटी करने के लिए निकले थे महात्मा गांधी सेतु पाया नंबर चार के पास ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। हम लोगों को घटना की जानकारी पुलिस द्वारा दिया गया है।