1st Bihar Published by: Updated Mar 21, 2020, 4:56:32 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को मर्डर की धमकी मिली है. तेजप्रताप यादव ने बताया कि उनके साथियों और वकील को भी धमकाया जा रहा है. सबको बम से उड़ाने की धमकी दी जा रही है. उन्होंने कहा कि कोर्ट के बाहर पिस्टल भिड़ाकर उनके साथियों और गवाहों को धमकाया गया है.
देखिये वीडियो :
तेजप्रताप यादव ने अपने ससुर के ऊपर एक बहुत बड़ा गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मर्डर की साजिश उनके ससुर चन्द्रिका प्रसाद यादव की ओर से रची जा रही है. उन्होंने कहा कि मेरे ससुर मेरे सहयोगियों को धमका रहे हैं. आज कोर्ट में तारीख थी. इस दौरान उनके लोगों ने डराने-धमकाने का काम किया है किया है. उन्होंने बताया कि उनके वकील को भी लोगों ने डराया है.
आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव ने कहा कि एक बहुत बड़ी साजिश रची जा रही है. उन्होंने कहा कि वह कोर्ट में हुई इस घटना को लेकर थाने में एफआईआर भी दर्ज कराने जा रहे हैं. तेजप्रताप ने बताया कि डॉ धर्मेंद्र आज कोर्ट गए हुए थे. कोर्ट के बाहर 3 अपराधियों ने हथियार के साथ आकर बोले की गवाही वापस ले लो. केस वापस ले लो. उन्होंने सरकार से अपनी सुरक्षा की मांग की है. उन्होंने बताया कि 10 नंबर आवास के बाहर भी गुंडे मवाली को भेजा जाता है.