Hindi News / news / तेज रफ्तार का कहर: भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत, 13...

तेज रफ्तार का कहर: भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत, 13 लोग गंभीर रूप से घायल

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 23, 2023, 9:55:25 AM

तेज रफ्तार का कहर: भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत, 13 लोग गंभीर रूप से घायल

- फ़ोटो

DESK: भीषण सड़क हादसे से जुड़ी खबर महाराष्ट्र से आ रही है, जहां बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 13 लोग घायल हो गए हैं। हादसा बुल्ढाणा में नागपुर-पुणे हाईवे पर हुआ है।


इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। बताया जा रहा है कि बस पुणे से महकर जा रही थी, तभी नागपुर-पुणे हाईवे पर उसकी ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पहुंची है।


सभी घायलों को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनकी शिनाख्त की कोशिश कर रही है।