1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 01, 2024, 10:29:53 PM
- फ़ोटो
DESK: कभी होटल तो कभी विमान को उड़ाने की धमकी आए दिन दी जाती है। लेकिन बाद में पता चलता है कि यह अफवाह थी। इस बार ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी। लेकिन इस बार भी यह अफवाह ही साबित हुई।
दरअसल गोंडा से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बम होने की सूचना मिली थी। 3 घंटे तक सर्च अभियान चलाया गया। एक एक बोगी की जांच की गयी। जब ट्रेन से किसी तरह का बम नहीं मिली तब उसे दिल्ली के रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन में बैठे एक-एक यात्री को बाहर करके एक-एक बोगी की जांच की गयी। लेकिन 3 घंटे के सर्च अभियान में यह बात अफवाह निकली। सूचना देने वाले व्यक्ति और उसके नंबर की जांच अब दिल्ली कंट्रोल रूम कर रही है।