Hindi News / news / ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर में 11 लोगों की दर्दनाक मौत, 4...

ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर में 11 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 की हालत गंभीर

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 06, 2024, 9:10:50 PM

ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर में 11 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 की हालत गंभीर

- फ़ोटो

DESK: ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर में 11 लोगो की दर्दनाक मौत हो गयी है। जबकि 4 लोग बुरी तरह घायल हो गये हैं। घायलों का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है। मृतकों में 6 महिलाएं भी शामिल हैं। 


घटना उत्तर प्रदेश के हरदोई की है जहां ओवरटेकिंग के चक्‍कर में एक ऑटो और ट्रक की सीधी टक्‍कर हो गई। इस भीषण टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह घायल 4 लोगों को ऑटो से बाहर निकाला और पास के अस्पताल में भर्ती कराया।