Hindi News / news / सड़क हादसे में एक्ट्रेस की मौत, लॉकडाउन में घर जाने के दौरान ट्रैक्टर-कार...

सड़क हादसे में एक्ट्रेस की मौत, लॉकडाउन में घर जाने के दौरान ट्रैक्टर-कार में हुई टक्कर

1st Bihar Published by: Updated May 27, 2020, 3:10:01 PM

सड़क हादसे में एक्ट्रेस की मौत, लॉकडाउन में घर जाने के दौरान ट्रैक्टर-कार में हुई टक्कर

- फ़ोटो

DESK: लॉकडाउन में घर जा रही कन्नड टीवी एक्ट्रेस Mebiena Michael की सड़क हादसे में मौत हो गई है. एक्ट्रेस कार से अपने घर जा रही थी. इस दौरान रास्ते में ही एक्ट्रेस की कार और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई. 

हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि होमटाउन मैदिकेरी जा रही थी रात का समय था. इस दौरान ही हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान कार में उसके दोस्त भी थे. घायलों की स्थिति गंभीर बनी है. वह हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत के बीच जुझ रहे है. 

22 साल की थी एक्ट्रेस

एक्ट्रेस Mebiena Michael 22 साल की थी. उसने के निधन के बाद कन्नड टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने शोक जताया है. कई लोगों को यकीन की नहीं हो रहा है कि वह अब इस दुनिया में नहीं रही. वह Pyaate Hudugir Halli Life सीजन 4 की विनर भी. इसको लेकर वह काफी फेमस हुई थी.  इसके अलावे वह कई सीरियलों में काम कर रही थी.