1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 25, 2019, 7:05:36 PM
- फ़ोटो
PATNA: मोकामा से बड़ी खबर जहां गंगाजल लाने गई दो सगी बहने गंगा नदी में डूब गईं. इस हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरी बहन लापता है जिसकी खोज की जा रही है. घटना शिवनार महादेवस्थान घाट की है. एसडीआरएफ के गोताखोरों ने एक बहन की लाश को बरामद कर लिया है जबकि दूसरी बहन की लाश की खोज जारी है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि गंगा जल लाने के दौरान दोनों बहनें नदी में नहाने के लिए उतरी थी जहां गहराई का अंदाजा नहीं होने के चलते दोनों बहने गहरे पानी में चली गईं. इसके चलते दोनों बहनें डूब गई और दोनों की मौत हो गई. बाढ़ से संध्या पांडेय की रिपोर्ट