पटना : गंगा में डूबने से दो भाइयों की मौत, राखी बंधवाने घर आये थे दोनों

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 17, 2019, 7:09:00 PM

पटना : गंगा में डूबने से दो भाइयों की मौत, राखी बंधवाने घर आये थे दोनों

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है पटना से जहां गंगा नदी में डूबने से दो भाइयों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद से घर में कोहराम मच गया है. दोनों भाई राखी बंधवाने अपने घर आये थे. पुलिस और एसडीआरएफ की टीम बच्चों के शव की तलाश में जुटी हुई है. पूरी घटना जिले के बाढ़ इलाके की है. जहां अथमलगोला प्रखंड के बुडरा में गंगा में नहाने गए दो भाइयों की डूबने से मौत हो गई है. मृतक भाइयों की पहचान चंदन कुमार और मंतोष कुमार के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक दोनों भाई पटना में रहते थे. पटना में दोनों पढ़ाई करते थे. रक्षाबंधन के अवसर पर अपने घर अथमलगोला आये थे. इस हादसे से घर में मातम पसरा है. घर वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम शव की तलाश कर रही है. बाढ़ से संध्या पांडेय की रिपोर्ट