मुजफ्फरपुर में गड्ढे में डूबने से दो बच्चियों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 03, 2019, 1:33:49 PM

मुजफ्फरपुर में गड्ढे में डूबने से दो बच्चियों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR: जिले के मुशहरी थाना इलाके के महमदपुर गांव में नहाने गए दो बच्चियों की डूबकर मौत हो गयी. बाद में स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चियों की लाश को गड्ढे से बाहर निकाला. बच्चियों की मौत की खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया.  मृतक बच्चियां जिले के पीरमोहम्मदपुर गांव की रहने वाली हैं. मृत बच्चियों में एक की उम्र 10 साल तो दूसरी की उम्र 12 साल बतायी जा रही है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा बाद में पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा. मुजफ्फरपुर से सोनू की रिपोर्ट