Hindi News / news / उड़ान भरते ही क्रैश हुआ प्लेन,अबतक 5 की मौत; 19 लोग थे विमान...

उड़ान भरते ही क्रैश हुआ प्लेन,अबतक 5 की मौत; 19 लोग थे विमान में सवार

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 24, 2024, 12:08:06 PM

उड़ान भरते ही क्रैश हुआ प्लेन,अबतक 5 की मौत; 19 लोग थे विमान में सवार

- फ़ोटो

DESK : नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक विमान क्रैश हो गया है। इस प्लेन में क्रू मेंबर समेत 19 लोग सवार थे। यह विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था।तभी उड़ान भरते ही यह हादसा हुआ है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। अभी इस घटना में किसी के 5 मौत की सुचना निकल कर सामने आई है। 


जानकारी के मुताबिक काठमांडू में एक विमान क्रैश हो गया है। प्लेन में क्रू समेत 19 लोग सवार थे। यह काठमांडू से पोखरा जा रहा था। प्लेन ने त्रिभुवन एयरपोर्ट से उड़ान भरी। इसके कुछ ही देर बाद सुबह करीब 11 बजे यह क्रैश हो गया। यह प्लेन सौर्या एयरलाइन्स का था। पुलिस और फायर फाइटर्स की टीम घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। हादसे में 5 लोगों की मौत से जुड़ी जानकारी सामनेआई है। 


हालांकि, घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में धुएं का गुबार उठता दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि क्रैश के बाद विमान में आग लग गई थी। इसे तुरंत बुझा दिया गया है। हादसे के बाद घायल पायलट को अस्पताल पहुंचाया गया है।