1st Bihar Published by: Updated Mar 24, 2020, 9:32:21 AM
- फ़ोटो
BHOPAL: मध्य प्रदेश के सीएम पद की शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार की रात चौथी बार शपथ ली. इस दौरान पूर्व सीएम उमा भारती और पूर्व सीएम कमनाथ भी मौजूद रहे. राजभवन में बातचीत के बाद कमलनाथ के आवास भी उमा पहुंच गई. मुलाकात के बाद से कई तरह के चर्चा शुरू हो गई है.
दोनों में देर तक हुई बातचीत
शिवराज के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कमलनाथ और उमा भारती दोनों राजभवन थे. इस दौरान दोनों में काफी देर तक बातचीत हुई. इसके बाद कार्यक्रम के बाद उमा भारती सीधे कमलनाथ के निवास पर पहुंच गईं. वहां दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट लंबी चर्चा हुई.
6 मिनट में शपथ ले लिए शिवराज
सोमवार की रात शिवराज सिंह चौहान ने राजभवन में शपथ लिया. यह शपथ ग्रहण समारोह बहुत ही छोटा था. 6 मिनट में ही शिवराज ने शपथ ले लिया. इस दौरान कोई मंत्री ने शपथ नहीं ली. बता दें कि कांग्रेस के 22 विधायकों के इस्तीफा देने के बाद कमलनाथ ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. 22 विधायक सिंधिया गुट के हैं. सिंधिया के बीजेपी में शामिल होते ही सभी बीजेपी में शामिल हो गए.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...