बिहार चुनाव में महिलाओं का जलवा: 9% ज्यादा वोट डाल पुरुषों को पछाड़ा, रिकॉर्ड 67% मतदान पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी नहीं कर सकते: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला Bihar Election 2025: एग्जिट पोल में NDA की बढ़त पर बोले दिलीप जायसवाल, कहा..बिहार की जनता ने एनडीए के प्रति दिखाया अटूट विश्वास Bihar Election 2025: बिहार में पहली बार 68.79% मतदान, दूसरे चरण ने तोड़ा सभी रिकॉर्ड Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान, मृतकों-घायलों के परिजनों को इतने रुपए देगी रेखा सरकार Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान, मृतकों-घायलों के परिजनों को इतने रुपए देगी रेखा सरकार Bihar Election 2025: एग्जिट पोल में NDA की बढ़त पर बोले सम्राट चौधरी, रफ़्तार पकड़ चुका है बिहार, फिर एक बार NDA सरकार! Bihar Politics: मतदान खत्म होते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, खड़गे को भेजी चिट्ठी Patna News: पटना में जन सुराज पार्टी के कैंप में लगी भीषण आग, पांच बाइक जलकर खाक Patna News: पटना में जन सुराज पार्टी के कैंप में लगी भीषण आग, पांच बाइक जलकर खाक
1st Bihar Published by: Updated Sun, 27 Feb 2022 08:34:39 PM IST
- फ़ोटो
DESK: बलिया के फेकना विधानसभा में जेडीयू की जनसभा को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने संबोधित किया। ललन सिंह ने उत्तर प्रदेश में 5 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने का दावा किया है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि जेडीयू यूपी में 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जिसमें 5 सीटों पर जेडीयू को अपार जन समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बिना नीतीश जी के बिहार मॉडल के उत्तर प्रदेश का विकास संभव नहीं है।
जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह ने कहा कि यदि हम 2017 से ही प्रयास करते तो निश्चित रूप से 2022 का परिणाम और व्यापक होता लेकिन कोई बात नहीं। अब उत्तर प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड जनसंपर्क अभियान तेज करने के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी। जिसके फलस्वरूप 2027 में जेडीयू अप्रत्याशित मुकाम हासिल करेगी।
बीजेपी के साथ गठबंधन के सवाल पर ललन सिंह ने बताया कि हमारा गठबंधन बिहार में परिस्थितिवश है लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं कि हम कहीं भी चुनाव लड़ेंगे तो वहां भाजपा के साथ गठबंधन करेंगे। उन्होंने कहा कि हम लोग मणिपुर में अपने दम पर चुनाव लड़ रहे हैं। आंध्रप्रदेश में निकाय चुनाव में भाजपा और हमारी पार्टी बराबर सीट हासिल की।
उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री नीतिश कुमार बिहार को बिहार बना दिए हैंं। भारत का पहला ऐसा राज्य बिहार है, जहां महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण मिला है। आज बिहार में जदयू की सरकार में विकास की बयार है। बिहार में नीतिश कुमार के नेतृत्व में ट्रिपल सी का मतलब करप्शन, कम्यूनल और क्राइम खत्म हो गया है।
बिहार आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि देख लीजिये बिहार की सड़कें यूपी जैसी नहीं है। हमारी पार्टी ट्रिपल सी फॉर्मूले और जीरो टॉलरेंस पर काम करती है और बगैर नीतीश जी के बिहार मॉडल के यूपी का विकास संभव नही है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अनूप पटेल, सांसद कविता सिंह, राष्ट्रीय सचिव मनोज उपाध्याय, पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह, विधान पार्षद गुलाम रसुल वलियावी, युवा जदयू के निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव सह पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी मनोज उपाध्याय, बिहार के युवा जदयू नेता विकास पांडेय, फेफना विधानसभा प्रत्याशी अवलेश सिंह मौजूद रहे।
