Hindi News / news / यूपी के हाथरस से बड़ी खबर: सत्संग में मची भगदड़, 27 लोगों की...

यूपी के हाथरस से बड़ी खबर: सत्संग में मची भगदड़, 27 लोगों की मौत

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 02, 2024, 5:01:55 PM

यूपी के हाथरस से बड़ी खबर: सत्संग में मची भगदड़, 27 लोगों की मौत

- फ़ोटो

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के हाथरस से आ रही है जहां सत्संग में मची भगदड़ में 25 महिलाओं समेत 27 लोगों की मौत हो गयी है। वही कई लोग घायल हैं। घटना हाथरस के रतिभानपुर की है जहां भोले बाबा के सत्संग के समापन के दौरान भगदड़ मच गयी। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ सकती है। 


बताया जाता है कि फुलरई गांव में सत्संग का आयोजन किया गया था। आज सत्संग के समापन के मौके पर हजारों श्रद्धालु पहुंचे थे। सत्संग के दौरान अचानक भगदड़ मच गई और चीख पुकार मच गयी। इस घटना में 27 लोगों की मौत की सूचना है। जिसमें 25 महिलाएं शामिल हैं। वही कई लोग घायल हो गये हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही गंभीर रूप से घायल लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों और घायलों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर तत्काल प्रभाव से राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों को पुख्ता इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिया है।