Bihar News: बिहार के इन जिलों में इंडस्ट्रियल हब का निर्माण, रोजगार की आने वाली है बाढ़.. Bihar News: बिहार के इन जिलों में एयरपोर्ट का निर्माण, गया हवाई अड्डे को बनाया जाएगा इस मामले में खास.. ISM पटना में व्याख्यान का आयोजन: इसके माध्यम से युवाओं को मिला लैंगिक संवेदनशीलता का संदेश Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला...इस विभाग में 459 लिपिक की होगी बहाली..इन आंदोलनकारियों की पेंशन राशि में भारी वृद्धि अररिया में लूट की कोशिश नाकाम: एक्सीडेंट में घायल हुए दो बदमाश, ग्रामीणों ने हथियार के साथ पकड़ा Bihar Education News: 1st Bihar की खबर का बड़ा असर, भ्रष्टाचार में लिप्त A.E. की सेवा होगी समाप्त.. शिक्षा विभाग को भेजा गया प्रस्ताव, करप्शन की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी Patna News: पटना में स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रोन से होगी निगरानी Patna News: पटना में गंदगी फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, इस दिन से अभियान शुरू Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर क्यों तोड़ी जाती है दही हांडी? जानिए... इस परंपरा का इतिहास और महत्व Bihar News: बिहार में मिला इतने हजार करोड़ का खनिज, खजाने की ई-नीलामी की तैयारी में जुटी केंद्र सरकार
1st Bihar Published by: Updated Wed, 29 Apr 2020 08:19:35 AM IST
- फ़ोटो
BHAGALPUR: भागलपुर में उपमुखिया के बेटे की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गयी। घटना के बाद मदहत्तपुर गांव में तनाव बना हुआ है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।
नवगछिया थाना क्षेत्र के मदहत्तपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर हुई कहासुनी के बाद जमुनिया पंचायत के उप मुखिया विनोद सिंह के 26 वर्षीय पुत्र अजय कुमार सिंह की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद सूचना मिलते ही नवगछिया थानाध्यक्ष राज कपूर कुशवाहा अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की तहकीकात की। इसके बाद पुलिस द्वारा लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया स्थित अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया।
घटना के कारणों के बारे में अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस घटना के कारणों के बारे में पता लगाने में जुटी हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि गांव के ही नरेश सिंह से छोटी मोटी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें उन्होंने जान मारने की धमकी दी थी। इसके बाद रात लगभग 8:30 बजे के करीब अजय एनएच 31 टोल प्लाजा के समीप स्थित चौक के एक दुकान पर खड़ा था। इसी दौरान नरेश सिंह आया और पीछे से अजय के गर्दन पर तड़ा-तड़ कई वार किया। जिससे वे घायल होकर वहीं गिर पड़े। सूचना मिलने के बाद चौक पर मौजूद लोगों की मदद से परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा घायल अजय कुमार का प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए मायागंज अस्पताल ले जाया जा रहा था। मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद एक ओर जहां मदहत्तपुर गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजनों के घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पत्नी पूनम देवी और मां आशा देवी के साथ साथ बेटे बेटियों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं। बहरहाल नवगछिया पुलिस मदहत्तपुर गांव में कैंप कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने तीन भाइयों में से यह सबसे छोटा था और गांव में घूम-घूम कर मछली बेचने का कारोबार करता था।
घटना के बाद आरोपी नरेश सिंह गांव छोड़कर फरार हो गया। नरेश सिंह की गिरफ्तारी के लिए नवगछिया पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर छापामारी करने में जुटी हुई हैं। घटना के बारे में नवगछिया थानाध्यक्ष राज कपूर कुशवाहा ने बताया कि घटना के कारणों के बारे में अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। घटना की गहराई से जांच की जा रही है। मृतक द्वारा मरने के पूर्व गांव के ही नरेश सिंह द्वारा कुल्हाड़ी से वार करने की बात बताई गई है। घटना के बाद आरोपी फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आसपास के विभिन्न गांवों में छापेमारी की जा रही है, जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।