Hindi News / news / उत्तर प्रदेश में 8 रेलवे स्टेशनों का बदला गया नाम, अकबरगंज स्टेशन अब...

उत्तर प्रदेश में 8 रेलवे स्टेशनों का बदला गया नाम, अकबरगंज स्टेशन अब मां अहोरवा भवानी धाम से जाना जाएगा

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 27, 2024, 10:28:28 PM

उत्तर प्रदेश में 8 रेलवे स्टेशनों का बदला गया नाम, अकबरगंज स्टेशन अब मां अहोरवा भवानी धाम से जाना जाएगा

- फ़ोटो

DESK: उत्तर प्रदेश में 8 रेलवे स्टेशनों का नाम बदल दिया गया है। नॉर्थन रेलवे के लखनऊ डिवीजन के 8 रेलवे स्टेशनों के नाम के बदला गया है। फुरसतगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर तपेश्वरनाथ धाम रखा गया है। वहीं कासिमपुर हॉल्ट का नाम अब जायस सिटी होगा।


जायस रेलवे स्टेशन का नाम गुरु गोरखनाथ धाम होगा। बनी रेलवे स्टेशन का नाम स्वामी परमहंस होगा. मिसरौली का नाम मां कालिकन धाम होगा. निहालगढ़ का नाम महाराजा बिजली पासी होगा. वारिसगंज का नाम अमर शहीद भाले सुल्तान होगा और अकबरगंज का नाम मां अहोरवा भवानी धाम होगा.