बिहार चुनाव 2025: दूसरे चरण की वोटिंग कल, अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने की ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील झारखंड के Netaji Subhash Medical College Adityapur में शुरू हुई मेडिकल की पढ़ाई, सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पीटल में कम खर्च में बेहतर इलाज Dharmendra Health Update: एक्टर धर्मेंद्र की हालत नाजुक, ICU में वेंटिलेटर पर शिफ्ट किए गए; पूरा परिवार अस्पताल में मौजूद Dharmendra Health Update: एक्टर धर्मेंद्र की हालत नाजुक, ICU में वेंटिलेटर पर शिफ्ट किए गए; पूरा परिवार अस्पताल में मौजूद Bihar Traffic News : ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त हुआ परिवहन विभाग, तीन चालान बकाया रखने पर रद्द होगा वाहन रजिस्ट्रेशन 7 आतंकवादियों को पुलिस ने दबोचा, 2900 KG विस्फोटक-हथियार और गोला-बारूद बरामद Patna Crime News: हत्या या आत्महत्या? पटना के ANM ट्रेनिंग स्कूल में संदिग्ध हालत में मिला शिक्षिका का शव Patna Crime News: हत्या या आत्महत्या? पटना के ANM ट्रेनिंग स्कूल में संदिग्ध हालत में मिला शिक्षिका का शव Economic Offences Unit Bihar : म्यांमार के KK पार्क से साइबर गुलामी में फंसे 8 बिहारी मुक्त, आर्थिक अपराध इकाई ने शुरू की एजेंटों की जांच Patna News: नवजातों में इस वजह से बढ़ रहा बिमारियों का खतरा, PMCH में लगातार आ रहे मामले
1st Bihar Published by: Updated Tue, 22 Nov 2022 05:47:20 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार विधान परिषद से जुड़ी एक ताजा खबर सामने आ रही है। विधान परिषद की कमेटियों का नए सिरे से पुनर्गठन कर दिया गया है। समितियों के नए अध्यक्ष और उनके सदस्यों से जुड़ी अधिसूचना बिहार विधान परिषद सचिवालय ने जारी कर दी है।
विधान परिषद की आचार समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी जेडीयू के सदस्य प्रोफेसर राम वचन राय के ऊपर आई है। इस कमेटी में उपेंद्र कुशवाहा, मंगल पांडे, नीरज कुमार, सच्चिदानंद राय समेत कुल 7 सदस्य हैं। सरकारी आश्वासन समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संजीव श्याम सिंह को मिली है। इस कमेटी में दिलीप कुमार जायसवाल, सर्वेश कुमार, राजीव कुमार समेत कुल 7 सदस्य शामिल हैं।वहीं आवास समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडे बनाए गए हैं। इस कमेटी में प्रेमचंद्र मिश्रा, सैयद शाहनवाज हुसैन, निवेदिता सिंह और महेश्वर सिंह भी सदस्य के तौर पर शामिल हैं।
अधिकार समिति के पदेन अध्यक्ष सदन के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर हैं। इस कमेटी में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, संजय कुमार सिंह, डॉक्टर सुनील कुमार सिंह, शाहनवाज हुसैन, राम वचन राय और प्रेमचंद मिश्रा को सदस्य बनाया गया है। इसी तरह सदन की नियमावली समिति के पदेन अध्यक्ष सभापति हैं जबकि सदस्य के तौर पर उपसभापति रामचंद्र पूर्वे, राबड़ी देवी, सम्राट चौधरी ,संजय कुमार सिंह, डॉक्टर सुनील कुमार सिंह, अवधेश नारायण सिंह, मदन मोहन झा और राम वचन राय शामिल हैं।
अल्पसंख्यक कल्याण समिति के अध्यक्ष मोहम्मद शोएब बनाए गए हैं। पर्यावरण एवं प्रदूषण समिति का जिम्मा वीरेंद्र नारायण यादव को दिया गया है। प्रकाशन समिति के अध्यक्ष संजय प्रकाश। शून्कायल समिति के अध्यक्ष मंगल पांडे, आरक्षण क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रामबली सिंह, बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति के अध्यक्ष डॉक्टर कुमुद वर्मा बनाई गई हैं। वहीं कांग्रेस एमएलसी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा को पुस्तकालय समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। विनोद कुमार जायसवाल को निवेदन समिति का, जनक राम को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। जिला परिषद एवं पंचायती राज्य समिति के अध्यक्ष राधाचरण साह, प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के अध्यक्ष नवल किशोर यादव, कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष सदन के उपसभापति रामचंद्र पूर्वे बनाए गए हैं।
वित्तीय प्रबंधन एवं आंतरिक संसाधन समिति के अध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ, सामान्य प्रयोजन समिति के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सुधार समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, दिव्यांग जन कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार और जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और विधान पार्षद उपेंद्र कुशवाहा को पर्यटन विकास समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
नगर विकास समिति का अध्यक्ष संजय सिंह, आपदा प्रबंधन पुनर्वास समिति का अध्यक्ष भीष्म साहनी, राजभाषा समिति का अध्यक्ष अनिल कुमार, वृद्धजन संरक्षण एवं सुरक्षा समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल, मानवाधिकार समिति के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद सिंह, कालाजार एवं अन्य संक्रामक रोग नियंत्रण समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा बनाए गए हैं। वहीं परिसर के पटल पर रखे जाने वाले कागजात संबंधी समिति के अध्यक्ष पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह होंगे जबकि प्रत्यारोप विधान समिति के अध्यक्ष मोहम्मद फारुख, याचिका समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह और गैर सरकारी संकल्प समिति के अध्यक्ष गुलाम गौस होंगे।