ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार चुनाव में महिलाओं का जलवा: 9% ज्यादा वोट डाल पुरुषों को पछाड़ा, रिकॉर्ड 67% मतदान पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी नहीं कर सकते: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला Bihar Election 2025: एग्जिट पोल में NDA की बढ़त पर बोले दिलीप जायसवाल, कहा..बिहार की जनता ने एनडीए के प्रति दिखाया अटूट विश्वास Bihar Election 2025: बिहार में पहली बार 68.79% मतदान, दूसरे चरण ने तोड़ा सभी रिकॉर्ड Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान, मृतकों-घायलों के परिजनों को इतने रुपए देगी रेखा सरकार Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान, मृतकों-घायलों के परिजनों को इतने रुपए देगी रेखा सरकार Bihar Election 2025: एग्जिट पोल में NDA की बढ़त पर बोले सम्राट चौधरी, रफ़्तार पकड़ चुका है बिहार, फिर एक बार NDA सरकार! Bihar Politics: मतदान खत्म होते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, खड़गे को भेजी चिट्ठी Patna News: पटना में जन सुराज पार्टी के कैंप में लगी भीषण आग, पांच बाइक जलकर खाक Patna News: पटना में जन सुराज पार्टी के कैंप में लगी भीषण आग, पांच बाइक जलकर खाक

विपक्ष के सवाल पर सरकार का जवाब, संज्ञेय अपराध के मामले में बिहार देश में 25वें स्थान पर है: नीतीश

1st Bihar Published by: Updated Wed, 02 Mar 2022 04:00:18 PM IST

विपक्ष के सवाल पर सरकार का जवाब, संज्ञेय अपराध के मामले में बिहार देश में 25वें स्थान पर है: नीतीश

- फ़ोटो

PATNA: बिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दिया। सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा मुख्यमंत्री ने बताया कि अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था के लिए सरकार काम कर रही है। अभी संज्ञेय अपराध के मामले में बिहार देश में 25वें स्थान पर है। 2020 की तुलना 2021 में हत्या के मामलों में 11.14% दंगा के मामले में 33.16% फिरौती हेतू अपहरण में  11.90%  दहेज हत्या में 4.4% प्रतिशत की कमी आयी है। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार पर गर्व किजिए, बिहार के लोग उतने गड़बड़ नहीं है। बिहार के बाहर जब भी जाइए बिहार के हित में बोलिये। उन्होंने कहा कि राज्य में साम्प्रदायिक सौहार्द्र का माहौल कायम है। पुलिसबल में बढ़ोतरी हुई है करीब दस हजार पदों पर नियुक्ति होने वाली है। एक लाख की आबादी पर 115 पर बल तय किया था अब उसकी संख्या बढ़ाई जाएगी और ज्यादा से ज्यादा पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। पहले 2005 बिहार में पुलिसकर्मियों की संख्या कम थी तब आर्मी के लोगों को सुरक्षा की जिम्मेवारी दी गयी थी। 25 हजार से ज्यादा बिहार में पुलिस में महिला है। इतनी महिलाएं किसी राज्य में नहीं है। महिलाओं के लिए हम बिहार में काम कर रहे हैं। हमलोग किसी भी चीज को छोड़ते नहीं है। 


उन्होंने कहा कि अब हर थाने में एक महिला पुलिस अधिकारी को तैनात किया जाएगा। पहले थाना और ओपी भाड़े के मकान में रहता था हमने तय किया कि कोई थाना या ओपी भाड़े पर नहीं रहेगा बल्कि अपना थाना रहेगा। आज थाने के बिल्डिंग को देखिए पहले और आज में थानों की स्थितियां काफी बदली है। हमलोग जो काम करते है उसकी चर्चा करना कुछ लोग जरूरी नहीं समझते। भूमि विवाद के निपटारे के बिहार में तेजी से काम हो रहा है। जाति, आवास और आय प्रमाण पत्र पहले बनाने में दिक्कत होती थी. इसे ऑनलाइन कर दिया गया जिससे लोगों को सहुलियत हो गयी है। घर बैठे लोग अब इन प्रमाण पत्रों को बनवा रहे है। कोई कही भी रहकर इसे बना सकता है। पहले लोगों को यह सुविधा नहीं थी जिससे काफी परेशानी होती थी। 


सात निश्चय पर सीएम नीतीश ने कहा कि यह 2016 से शुरू किया गया था। जिससे लोगों को काफी लाभ मिला है। हर घर बिजली, हर घर नल पहुंचाई गयी  शौचालय, पुल और सड़कों को बनाया गया। सात निश्चय 2 को इस बार भी बजट में रखा गया है। सोलर स्ट्रीट लाइट पर काम शुरु किया गया है। पूरी उम्मीद है कि अप्रैल महीने से पूरा गांव जगमग होगा। रात में प्रत्येक गांव में रौशनी रहेगी।


वही कोरोना पर सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार में अब 279 एक्टिव मरीज बच गये हैं। अब लग रहा है कोरोना से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी। लेकिन अभी भी सचेत रहने की जरूरत हैं। अब तक कुल 6 करोड़ 93 लाख से अधिक जांच की गयी है। कोरोना जांच में जो भी खर्चा आता है वह राज्य सरकार वहन करती है। कोरोना की जांच लगातार जारी है। सामान्य बेड,ऑक्सीजन युक्त बेड और दवाइयों की व्यवस्था अस्पतालों में करायी गयी। वैक्सीनेशन का काम अब भी जारी है। लोगों को बूस्टर डोज भी दिया गया है। कोरोना से जिनकी भी मौतें हुई उनके आश्रितों को 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जा रहा है। 11 लाख 100 लोगों को 4-4 लाख रुपया मुआवजा बिहार सरकार ने दिया। बिहार सरकार ने 498 करोड़ 47 लाख रुपये का मुआवजा अब तक पीड़ित परिवार को दिया है।