1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 20, 2024, 5:37:00 PM
- फ़ोटो
DESK: यदि घर में वॉशिंग मशीन है तो यह खबर आपके लिए है। जब भी आप कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करते हैं तब पहले एक बार झांक लें कि कही सांप तो अंदर नहीं बैठा हुआ है। ऐसा एक मामला राजस्थान के कोटा में सामने आया है जहां एक शॉप में वॉशिंग मशीन के अंदर कोबरा मिलने से हड़कंप मच गया।
साढ़े पांच फीट लंबा कोबरा फन फैलाकर वॉशिंग मशीन के भीतर बैठा हुआ था। जिसे देखकर घर के लोग सहम गये। दरअसल ड्राई क्लीनिंग का काम करने वाले शंभूदयाल ने जब कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीन का ढक्कन खोला तो उसमें कोबरा फन फैलाकर बैठा हुआ था। कोबरा को देखते ही उनके होश उड़ गये।
उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्नेक कैचर टीम को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने 5.5 फीट लंबे कोबरा का रेस्क्यू किया और उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। स्नेक कैचर का कहना था कि बरसात के मौसम में अक्सर शिकार की तलाश में आबादी वाले क्षेत्र में सांप पहुंचता हैं। इसी दौरान एक कोबरा एक घर में घुस गया और वॉशिंग मशीन में जाकर बैठ गया।