Bihar News: घर के बाहर से अगवा कर युवक की गोली मारकर हत्या, मर्डर की वजह तलाश रही पुलिस

1st Bihar Published by: SAURABH KUMAR Updated Dec 19, 2024, 4:31:45 PM

Bihar News: घर के बाहर से अगवा कर युवक की गोली मारकर हत्या, मर्डर की वजह तलाश रही पुलिस

- फ़ोटो

SITAMARHI: सीतामढ़ी के नगर थाना क्षेत्र के भैरो कोठी से बुधवार की शाम एक युवक को अगवा (kidnap) करने के बाद बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या (murder) कर दी। युवक की डेड बॉडी बथनाहा थाना क्षेत्र के रानी पोखर के पास से बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।


मृतक की पहचान शुभम कुमार झा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार को बदमाशों ने शुभम को उसके घर के नीचे से अगवा कर लिया था और उसकी हत्या करने के बाद शव को बताना रानी पोखर के पास फेंक दिया था। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।


घटना के जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। किस कारण से वारदात को अंजाम दिया है, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है।