ब्रेकिंग न्यूज़

Mock Drill: बिहार के 6 जिलों में सफल रहा मॉक ड्रिल, समीक्षा के बाद अब है इन जिलों की बारी Tej Pratap Yadav : तेज प्रताप यादव ने जताई देशसेवा की तत्परता...पायलट की ट्रेनिंग देश के नाम, जरूरत पड़ी तो दूंगा जान! Ajit Doval: भारत के बदले के बाद कांपने लगा पाकिस्तान, अजित डोवाल को फोन लगाकर इस शख्स ने मांगी रहम की भीख? Bihar weather update: बिहार में मौसम का बदला मिजाज...अगले 3 घंटे में 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 10 से 16 मई तक हीट वेव का कहर IPL 2025: लीग से बाहर हुआ RCB का यह चैंपियन खिलाड़ी, प्लेऑफ्स से ठीक पहले मुश्किल में पड़ी टीम SAHARSA: 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी प्रिंस गिरफ्तार, STF और जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में अपराधी बेलगाम: घर में घुसकर 2 साल की बच्ची की गोली मारकर हत्या ऑपरेशन सिंदूर पर बोले प्रशांत किशोर, कहा..भारतीय सेना को मेरा सलाम..विशेषज्ञों को अपना काम करने दीजिए ARRAH: जिले के प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद से मिले अजय सिंह, भोजपुर के विकास को लेकर हुई चर्चा BIHAR: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर जमुई में भव्य कार्यक्रम, विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा..पीएम मोदी के वादे को सेना ने किया पूरा

युवा चेतना के प्रमुख रोहित सिंह पहुंचे मुंबई, कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन पर बोला हमला

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 27 Oct 2024 08:20:46 PM IST

युवा चेतना के प्रमुख रोहित सिंह पहुंचे मुंबई, कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन पर बोला हमला

- फ़ोटो

DESK: युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह मुंबई पहुंचे। मुंबई पहुंचकर कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन पर जोरदार हमला बोला। रोहित सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र की सम्मानित जनता कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन को विधानसभा चुनाव में सबक़ सिखाएगी। महाराष्ट्र में रह रहे पूर्वांचली समाज के लोग और महाराष्ट्र की सम्मानित जनता कांग्रेस और इंडी गठबंधन को सबक़ सिखाने को तैयार है।देश निर्माण के महायज्ञ में युवा वर्ग आगे बढ़कर भाग लें।


उन्होंने कहा कि युवा चेतना कश्मीर से कन्याकुमारी तक आम नौजवानों को संगठित कर परिवारवादी राजनीति से देश को मुक्ति दिलाने के लिए अभियान चला रही है। महाराष्ट्र ने हर दौर में विश्व स्तर पर देश का मान बढ़ाया है। यह लोकतंत्र की जन्मभूमि है यहाँ पर कोई राजकुमार सत्ता के शिखर पर नहीं बैठ सकता। आज पूरी दुनिया हमारे देश की ओर देख रही है। इसका श्रेय सिर्फ केंद्रीय नेतृत्व को जाता है। 


रोहित सिंह ने आगे कहा कि देश की आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी ने गाँव,गरीब,किसान,मज़दूर और नौजवान के उत्थान हेतु कोई प्रयास नहीं किया। देश तो 1947 में आजाद हुआ लेकिन लार्ड मेकाले की शिक्षा नीति से हमारे देश को आजादी नहीं मिली है। देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आभारी है कि उनके नेतृत्व में देश में नई शिक्षा नीति लागू हुई। जिसके कारण हमारे देश के युवा लोगों को अपनी पौराणिक संस्कृति और सभ्यता की जानकारी हो सकेगी।


रोहित सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास है की खेत में खुरपी चलाने वाले किसान-मज़दूर की संतान समाज के मुख्यधारा से जुड़ सके। कांग्रेस देश में राजशाही परंपरा स्थापित करना चाहती है जो जनता स्वीकार नहीं करेगी। हम बाबा साहब डा. भीम राव अंबेडकर को मानते हैं उन्होंने कहा था राजा रानी की कोख से नहीं जनता के वोट से पैदा होगा।