Bihar Politics: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राजकीय समारोह, सीएम नीतीश और राज्यपाल समेत मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Bihar Politics: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पटना में राजकीय समारोह आयोजित किया गया, जिसमें राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Aug 16, 2025, 11:29:42 AM

Bihar Politics

- फ़ोटो reporter

Bihar Politics: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर पटना के अटल बिहारी वाजपेयी पार्क, पाटलिपुत्र में एक राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। 


इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और कई मंत्रियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


कार्यक्रम की शुरुआत बिहार गीत से हुई, जिसे सभी उपस्थित लोगों ने खड़े होकर सुना। गौरतलब है कि अटल बिहारी वाजपेयी की विशाल प्रतिमा इसी पार्क में वर्ष 2024 में स्थापित की गई थी, जिसका अनावरण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं किया था।