1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Feb 11, 2026, 12:11:29 PM
- फ़ोटो bihar vidhansabha tv
Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में विपक्ष ने गंगा में कटाव का मामला सदन में उठाया। मनेर के आरजेडी विधायक भाई बीरेंद्र ने सरकार से पूछा कि अभी गंगा में तेजी से कटाव हो रहा है और अभी कटाव रोधी कार्य करना अतिआवश्यक है।
उन्होंने कहा कि लोगों की जमीन नदी में समाहित हो रही है, जिसके कारण लोग भूखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे। उन्होंने सरकार से मांग की प्रभावित इलाके में तत्काल कटाव रोधी कार्य शुरू किया जाए। इसपर मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जवाब देते हुए कहा कि हम अधिकारियों को भेजकर दिखवाते हैं।
इससे पहले मंत्री ने सदन को बताया कि भले ही सदस्य का उत्तर अप्रापत है लेकिन उनका काम पूरा हो चुका है। इसमें जिन अधिकांश जगहों की चर्चा की है उन इलाकों में कटाव रोधी कार्य की स्वीकृति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बाढ़ से पहले इस कटाव निरोधी कार्य को पूरा करा लिया जाएगा।