Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानसभा में भारी हंगामा, विपक्षी विधायकों ने टेबल पलटा; MLA और मार्शल के बीच जबरदस्त धक्कामुक्की

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में SIR के मुद्दे पर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। विधायक वेल में पहुंच गए, टेबल पलट दी और स्पीकर के सामने कुर्सी उठा ली। इस दौरान विधायकों और मार्शल के बीच धक्कामुक्की भी हुई।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jul 22, 2025, 2:35:40 PM

Bihar Assembly Monsoon session

- फ़ोटो reporter

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन दूसरी पाली की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायकों ने SIR के विरोध में वेल में पहुंचकर हंगामा किया। दूसरी पाली की कार्यवाही शुरू होते ही विधायक एसआईआर के खिलाफ वेल में पहुंच गए और स्पीकर के सामने कुर्सी उठा ली। इस दौरान कुछ विधायकों ने टेबल को भी पलट दिया। सदन में मौजूद मार्शल विधायकों को रोकते रहे।


दरअसल, दरअसल, विधानसभा में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर चर्चा कराने की मांग को लेकर दूसरी पाली का कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मांग की कि कार्यमंत्रणा समिति की बैठक बुलाई जाए और वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर बहस हो, जिससे स्पीकर ने सीधे तौर पर इनकार कर दिया।


स्पीकर ने कहा कि सदन के फर्स्ट हाफ में में विपक्ष के विधायकों को बोलने की इजाजत दी गई थी लेकिन विधायकों ने नहीं बोला। इसके बाद विपक्ष के विधायक वेल में पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान सदन में मौजूद महिला विधायकों ने रिपोर्टिंग टेबल पर कुर्सी उछाली। इस दौरान विपक्ष के विधायकों ने सदन में टेबल को उठाकर पलट दिया। इस दौरान वहां मौजूद मार्शल के साथ उनकी घक्कामुक्की भी हुई।


विपक्षी विधायक और मार्शल के बीच हुई जबरदस्त धक्कामुक्की में मार्शल के कपडे तक फट गए। भारी हंगामे के बीच सरकार ने 6 विधेयक पास करा लिए। स्पीकर की तरफ से बार-बार चेतावनी देने के बावजूद जब विधायक नहीं मानें तो स्पीकर नंद किशोर यादव ने विधानसभा की कार्यवाही को बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।