1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Feb 23, 2026, 2:00:00 PM
- फ़ोटो Google
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी में अंतःकलह का पूरा सच अब खुलकर सामने आया है। पार्टी के पूर्व विधायक अब बागी रूप में सामने आ रहे हैं और कह रहे हैं कि राहुल गांधी, जो देश के संविधान की सुरक्षा की बात करते हैं, उन्हें पहले अपने पार्टी के संविधान और नियमों की रक्षा करनी चाहिए।
मोतिहारी में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक छत्रपति, ICC सदस्य नागेन्द्र पासवान और कांग्रेस नेता गुंजन पटेल मोतिहारी पहुंचे और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्णा अल्लावरू पर गंभीर आरोप लगाए।
छत्रपति यादव ने कहा कि राहुल गांधी को तुरंत पार्टी के स्लीपर सेल पर कार्रवाई करनी चाहिए और उन्हें हटाना चाहिए। उनका आरोप है कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्णा अल्लावारु ने ऐसे लोगों को टिकट दिया जो बीजेपी और जदयू से जुड़े हुए थे।
पूर्व विधायकों ने यह भी कहा कि पार्टी को समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ही बचाया जा सकता है। इसके लिए आगामी 17 मार्च को पटना में एक आयोजन आयोजित किया जाएगा, जिसमें कांग्रेस के भीतरघात करने वालों को बेनकाब किया जाएगा।
रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी
