1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Aug 20, 2025, 12:52:22 PM
- फ़ोटो reporter
Bihar TRE4-TRE5: बिहार के शिक्षा मंत्री ने आगामी शिक्षक बहाली को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि TRE 5 की परीक्षा बिहार विधानसभा चुनाव के बाद आयोजित की जाएगी, जबकि TRE 4 की परीक्षा चुनाव से पहले ही ली जाएगी।
शिक्षा मंत्री ने STET अभ्यर्थियों के आंदोलन को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आंदोलनरत अभ्यर्थियों से बातचीत हो चुकी है और उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जा रहा है। सरकार जल्द ही इस पर कोई ठोस निर्णय लेगी।
राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि यह उनका अधिकार है, लेकिन इसका हम पर कोई असर नहीं होगा। हमारी सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में बड़ी संख्या में नौकरियां दी हैं, महिलाओं के लिए काम किया है और आरक्षण भी सुनिश्चित किया है।
वहीं, नवादा में प्रधानमंत्री के पोस्टर फाड़ने की घटना पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि अगर ऐसी कोई घटना हुई है तो निश्चित तौर पर कानून अपना काम करेगा। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।
रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना