1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Oct 09, 2025, 2:50:54 PM
जन सुराज पार्टी की पहली लिस्ट जारी - फ़ोटो Google
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में पहली बार मैदान में उतरी जन सुराज पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में कुल 51 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी के चीफ प्रशांत किशोर ने खुद बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है।
जन सुराज पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में जातिय समीकरण को साधने की कोशिश की गई है। जिन 51 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है, उनमें 17 अतिपिछड़ा, 11 पिछड़ा, 8-9 अल्पंसख्यक के अलावा सामान्य कटैगरी से आने वाले प्रत्याशी शामिल हैं। इस लिस्ट में कुछ चौंकाने वाले नाम भी शामिल हैं।
अपनी राजनीतिक भविष्य को देखते हुए हाल ही में पाला बदलने वाले बीजेपी के पूर्व नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी का नाम भी जन सुराज की पहली लिस्ट में शामिल हैं। RCP सिंह की बेटी लता सिंह को नालंदा की अस्थावां सीट से जन सुराज पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।
वहीं भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को छोड़कर सियासत में किस्मत आजमाने चुनावी मैदान में उतरे एक्टर रितेश पांडेय को जन सुराज पार्टी ने रोहतास के करगहर सीट से टिकट दिया गया है जबकि बिहार के मशहूर शिक्षाविद केसी सिन्हा को पटना की कुम्हरार सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
