Mokama Murder Case : 'हथियार जमा कराए...', मोकामा हत्याकांड के बाद एक्शन में चुनाव आयोग, कहा - लॉ एंड ऑडर पर सख्ती बरतें Bihar election update : दुलारचंद यादव हत्याकांड का बाढ़ और मोकामा चुनाव पर असर, अनंत सिंह पर एफआईआर; RO ने जारी किया नया फरमान Justice Suryakant: जस्टिस सूर्यकांत बने भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश, इस दिन लेंगे शपथ Bihar News: अब बिहार से भी निकलेंगे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जलवा दिखाने वाले धावक, इस शहर में तैयार हुआ विशेष ट्रैक Dularchand Yadav case : मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड में चौथा FIR दर्ज ! अनंत सिंह और जन सुराज के पीयूष नामजद; पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अब बदलेगा माहौल Bihar Election 2025: "NDA ही कर सकता है बिहार का विकास...", चुनाव से पहले CM नीतीश का दिखा नया अंदाज, सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर किया वोट अपील Bihar Election 2025: NDA ने तय किया विकसित बिहार का विजन, घोषणा पत्र पर पीएम मोदी ने की बड़ी बात Bihar News: बिहार के इस जिले में 213 अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार व नकदी जब्त Bihar News: बिहार से परदेश जा रहे लोगों की ट्रेनों में भारी भीड़, वोट के लिए नहीं रुकना चाहते मजदूर; क्या है वजह? Bihar News: भीषण सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत, फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Sun, 14 Sep 2025 12:42:54 PM IST
- फ़ोटो Google
Bihar Election 2025: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में NDA ने 18 सितंबर से विधानसभावार कार्यकर्ता सम्मेलन के पांचवें चरण की शुरुआत करने का ऐलान किया है। यह कार्यक्रम 23 सितंबर तक चलेगा, जिसके दौरान राज्य की 55 विधानसभा सीटों को कवर किया जाएगा।
शनिवार को पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में एनडीए घटक दलों के प्रदेश अध्यक्षों की संयुक्त प्रेस वार्ता हुई, जिसमें इस कार्यक्रम की जानकारी दी गई। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन का यह पांचवां चरण एनडीए के लिए बेहद अहम है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 31, दूसरे में 38, तीसरे में 34 और चौथे चरण में भी कई विधानसभाओं में सफल सम्मेलन आयोजित किए जा चुके हैं।
उन्होंने दावा किया कि हमारा लक्ष्य है 2025 में फिर से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाना। हम बिहार की लगभग सभी सीटों पर विजय प्राप्त करेंगे। कुशवाहा ने आगे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार मिलकर बिहार के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं और एनडीए कार्यकर्ताओं में गजब की एकजुटता है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी हताशा साफ दिख रही है।
वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने सम्मेलन को लेकर कहा कि एनडीए के हर चरण में कार्यकर्ताओं ने एकता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार सम्मेलनों में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से ज्यादा दिख रही है। यह सरकार के प्रति उनकी आस्था को दर्शाता है।
जयसवाल ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि विकास पर कोई बात नहीं कर रहा है। विपक्षी नेता केवल दिखावे की राजनीति कर रहे हैं। अस्पतालों पर सवाल उठाने वाले नेता खुद बताएं कि जब वर्षों तक सत्ता में थे, तब अस्पताल और मेडिकल कॉलेज क्यों नहीं खोले? उन्होंने कहा कि बिहार में मेट्रो, पुल और अन्य आधारभूत संरचनाओं का जो निर्माण हुआ है, वह विपक्ष को नहीं दिखता।
लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कार्यकर्ता सम्मेलनों की सराहना करते हुए कहा कि इससे संगठन और मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब महिलाओं की सक्रिय भागीदारी हमारे लिए उत्साहजनक है। हम सब मिलकर एनडीए को मजबूत कर रहे हैं और पांचवें चरण की शुरुआत के लिए तैयार हैं। एनडीए के इस आक्रामक प्रचार अभियान को बिहार चुनाव की तैयारी की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।