1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 20, 2025, 11:22:29 AM
- फ़ोटो reporter
Bihar Politics: वक्फ बिल को लेकर जेडीयू में मची भगदड़ के बीच रविवार को एकाएक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिलने उनके आवास पहुंच गए। सीएम के अचानक ललन सिंह के आवास पहुंचने पर सियासी हलचल तेज हो गई है।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को अचानक अपने आवास से निकले और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के आवास पहुंच गए। ललन सिंह आवास पर जाकर उन्होंने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब 15 मिनट तक बातचीत हुई।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हाल के दिनों में ललन सिंह आवास नहीं गए थे लेकिन आज नरेंद्र सिंह के आवास पर जाकर उन्होंने ललन सिंह से मुलाकात की तो सियासी हलचल तेज हो गई। ऐसा माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फीडबैक लेने गए थे।
वहीं दूसरी तरफ यह भी माना जा रहा है कि वक्फ बिल के विरोध में जेडीयू के भीतर मचे घमासान को लेकर मुख्यमंत्री चिंतित हैं और यही वजह है कि सीएम अचानक पार्टी नेताओं से मिलने पहुंच जा रहे हैं। पार्टी में मची भगदड़ के बीच ललन सिंह से सीएम नीतीश कुमार की मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे है।