Bihar Politics: अचानक हज भवन पहुंच गए सीएम नीतीश कुमार, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 19, 2025, 12:54:03 PM

Bihar Politics

- फ़ोटो reporter

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एकाएक अपने आवास से निकलकर हज भवन पहुंच गए। जानकारी मिलते ही तमाम अधिकारी भागे-भागे हज भवन पहुंचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अधिकारियों के साथ पूरे हज भवन का निरीक्षण किया।


दरअसल, आगामी हज यात्रा को मुख्यमंत्री ने आज 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में हज 2025 की तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के बाद सीएम हज भवन पहुंच गए और घूम-घूमकर पूरे हज भवन का जायजा लिया।


पूरी व्यवस्थाओं को देख सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हज पर जाने वाले लोगों के लिए यहां व्यवस्था पूरी अच्छी तरीके से कर लिया जाये। किसी भी हज यात्री को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री विजय चौधरी, मंत्री जमा खान और कई अधिकारी मौजूद थे।