1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 21, 2025, 11:20:49 AM
प्रतीकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google
Bihar Politics : कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने एक के बाद एक कई मुद्दों पर बयान देते हुए बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने साफ़ कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव ही महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा होंगे। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई INDI गठबंधन की बैठक में सभी दलों ने तेजस्वी को ही अपना नेता स्वीकार किया है।
अखिलेश सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान का समर्थन करते हुए कहा, "खड़गे जी ने बिल्कुल सही कहा, नीतीश कुमार सत्ता की लालसा में बीजेपी के पाले में चले गए हैं।
चिराग पासवान के बयान पर प्रतिक्रिया
उन्होंने चिराग पासवान के बयान को जायज़ ठहराते हुए कहा कि जो भी बिहार का है और सामाजिक जीवन से जुड़ा है, उसे बिहार की चिंता करनी ही चाहिए। राज्य कई मामलों में बहुत पीछे चला गया है।
निशिकांत दुबे पर निशाना
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर तीखा प्रहार करते हुए अखिलेश सिंह ने कहा, "उन्होंने मर्यादा को तार-तार किया है और उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।"
बंगाल और राष्ट्रपति शासन
उन्होंने कहा कि बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग सिर्फ़ इसलिए की जा रही है क्योंकि बीजेपी वहां सफल नहीं हो पा रही है।
ईवीएम पर राहुल गांधी का समर्थन
ईवीएम पर उठते सवालों का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा, "बैलेट बॉक्स से चुनाव कराना चाहिए। कई लोग EVM में गड़बड़ी की शिकायत कर चुके हैं। यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब बिहार में राजनीतिक माहौल बेहद गर्म है और गठबंधनों की दिशा तय की जा रही है। अब देखना ये होगा कि महागठबंधन तेजस्वी यादव के नेतृत्व में किस तरह आगे बढ़ता है।