1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jul 21, 2025, 4:48:41 PM
- फ़ोटो reporter
Bihar Politics: बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव सोमवार को सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद बिहार विधानसभा पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया था कि अब वह अपने बेटे निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बना दें।
तेज प्रताप ने कहा कि मैं शुरू से कहता आ रहा हूं कि युवाओं को मौका मिलना चाहिए। मेरी माता जी ने जो कहा है, वह सोच-समझकर ही कहा होगा। बिहार में बढ़ते अपराध पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि अपराध अपने चरम पर है और सरकार बिल्कुल निष्क्रिय है। कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
जब उनसे चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि बहुत लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। कोई कहता है मैं बख्तियारपुर से चुनाव लड़ूंगा, तो कोई महोद्दीनगर से। महुआ में मैंने बहुत काम किया है, और जहां से जनता की मांग होगी, वहीं से चुनाव लड़ूंगा। अंत में तेज प्रताप ने यह भी जोड़ा कि अब देखना है कि अगली सरकार किसकी बनती है।
बता दें कि तेज प्रताप यादव ने हाल ही में अनुष्का यादव के साथ अपने 12 साल पुराने रिलेशनशीप का खुलासा सोशल मीडिया के जरिए किया था। जिसके बाद उनके पिता लालू प्रसाद ने बड़ा फैसले लेते हुए तेज प्रताप को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। इसके साथ ही साथ परिवार से भी उन्हें बाहर कर दिया गया।
रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना