Bihar Politics: ‘सदन में हम नहीं थे, नहीं तो उनका तो बुखार छुड़ा देते’ तेज प्रताप यादव ने सम्राट चौधरी को चेताया

Bihar Politics: बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव और सम्राट चौधरी के बीच हुई बहस के बाद तेज प्रताप यादव ने सम्राट चौधरी को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर वे सदन में मौजूद होते तो सम्राट का "बुखार छुड़ा देते"।

1st Bihar Published by: Ganesh Samrat Updated Jul 24, 2025, 3:40:12 PM

Bihar Politics

- फ़ोटो reporter

Bihar Politics: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान तेजस्वी यादव और सम्राट चौधरी के बीच हुए विवाद को लेकर सियासत गरमा गई है। सदन में सम्राट चौधरी द्वारा लालू प्रसाद को लेकर की गई टिप्पणी पर आरजेडी चीफ लालू प्रसाद के बड़े बेटे और हसनपुर के विधायक तेज प्रताप यादव ने सम्राट चौधरी को चेताया है।


तेजप्रताप यादव ने कहा कि सम्राट चौधरी का अस्तित्व गिर चुका है। सम्राट चौधरी उस गुंडा पार्टी से आते हैं, जिसके नाथू राम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी। ये गुंडे लोग हैं और सदन में अपनी छवि दिखा रहे हैं। किसी के पिता को गाली दे देना इनके लिए आम बात है। अगर हम उनके पिता को गाली दे देंगे तो उनको कैसा लगेगा।


उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल अशोभनीय बात है, इस तरह का माहौल नहीं बनाना चाहिए। सदन में गठबंधन के लोगों ने जनता के मुद्दा को उठाने का काम किया है। जो जनहित का मुद्दा है उसपर ये लोग गाली गलौज कर रहे हैं। ऐसे में तो कोई भी बेकाबू हो जाएगा। जो मुद्दा है उसे सरकार मान नहीं रही है और उल्टे गुंडागर्दी कर रही है। सदन में हम नहीं थे, नहीं तो उनका बोखार छुड़ा देते।