1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Apr 17, 2025, 9:35:43 AM
बैठक से पहले RJD ने CM फेस पर ठोका दावा,कहा-तेजस्वी हैं बिहार की जनता की पसंद - फ़ोटो google
Bihar Politics: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस साल के अंत में होने जा रहे बिहार चुनाव को लेकर आज यानी गुरुवार (17 अप्रैल) को पटना में विपक्षी महागठबंधन के सभी घटक दलों की पहली औपचारिक बैठक होगी। इस बैठक में आरजेडी, कांग्रेस, वाम दल, वीआईपी के नेता मौजूद रहेंगे। बैठक की अगुवाई तेजस्वी यादव करेंगे। इस बैठक में सीट शेयरिंग, मुख्यमंत्री चेहरा समेत कई मुद्दों पर बात होगी।
वहीं महागठबंधन की बैठक से पहले आरजेडी ने सीएम फेस पर अपना दावा ठोक दिया है। आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने फर्स्ट बिहार से बात करते हुए कहा है कि 'सीएम का चेहरा तेजस्वी यादव ही हैं।' उन्होंने कहा कि बिहार की जनता की पहली पसंद तेजस्वी यादव है। नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार की जनता को अब नीतीश कुमार नहीं चाहिए।
उन्होंने कहा कि 'पोस्टर लगाने से कोई सीएम नहीं बनता है। आने वाले दिनों में बीजेपी..नीतीश कुमार की राजनीति तो फिनिश कर देगी। जेडीयू को बीजेपी से डर लग रहा है। मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को नकार दिया है। जनता की पहली पसंद तेजस्वी यादव ही हैं।'