1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Apr 26, 2025, 1:39:36 PM
बीजेपी सांसद के घर चोरी - फ़ोटो google
BJP MP: लखनऊ में बीजेपी के राज्यसभा सांसद संजय सेठ के घर से डेढ़ लाख रुपये और कीमती गहने चोरी हो गए हैं। घटना विक्रमादित्य मार्ग स्थित उनके आवास पर हुई। उन्होंने नौकरों पर चोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने लखनऊ के गौतमपल्ली कोतवाली में केस दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि जब घर में कोई नहीं था तो नौकरों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
खबरों के मुताबिक विक्रमादित्य मार्ग पर संजय सेठ और उनकी पत्नी लीना का घर है। लीना सेठ शालीमार कॉर्पोरेशन लिमिटेड की निदेशक हैं। ऑफिस जाने के बाद घर लौटने पर उन्होंने देखा तो रुपये और गहने गायब हो गए थे। होली में भी उनके दराज से 1 लाख रुपये गायब हुए थे। सांसद संजय सेठ के सुरक्षा अधिकारी ने लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में दर्ज हुई FIR में सांसद संजय सेठ के घर में साफ-सफाई का काम करने वाले गुलाब सिंह रावत, फूलचंद्र पाठक, शिवनाथ यादव, सोनू सिंह,शंकर और संतोष नाम के कुल 6 नौकरों पर शक जताया गया है। शिकायत में बताया गया है कि जब घर में कोई नहीं था तो इन नौकरों ने घर में नगदी और ज्वैलरी चोरी की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।