1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Feb 14, 2026, 10:11:04 AM
नितिन नबीन का पटना दौरा - फ़ोटो Google
Bihar Politics: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन आज शनिवार, 14 फरवरी अपने गृह राज्य बिहार आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, वह सुबह दिल्ली से 10:45 बजे की फ्लाइट से पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर पार्टी के वरिष्ठ नेता उनका स्वागत करेंगे और इसके बाद नितिन नबीन सीधे अपने सरकारी आवास टेलर रोड जाएंगे।
आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर नितिन नबीन पटना के खाजपुरा स्थित शिव मंदिर पहुंचेंगे, जहां पूजा-अर्चना करेंगे और महाशिवरात्रि शुभायात्रा में झांकियों का अभिनन्दन करेंगे। इसके अगल दिन यानी 16 फरवरी को वह वापस दिल्ली लौट जाएंगे।
इससे पहले नितिन नबीन 9 फरवरी को पटना आए थे और 10 फरवरी को बतौर बांकीपुर विधायक बिहार विधानसभा के बजट सत्र में शामिल हुए थे। विधानसभा में उनका जोरदार स्वागत किया गया था। इस बार की यात्रा महाशिवरात्रि के धार्मिक कार्यक्रम और पार्टी कार्यक्रम दोनों को लेकर अहम है।