1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Sep 13, 2025, 7:43:21 PM
- फ़ोटो Google
PM Modi Mother AI Video: दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस द्वारा अपलोड किए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर बनाए गए AI वीडियो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला भाजपा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। केस में कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस आईटी सेल को मुख्य आरोपी बनाया गया है।
बिहार कांग्रेस ने 10 सितंबर को AI द्वारा निर्मित एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी और उनकी दिवंगत मां जैसे दिखने वाले लोग नजर आ रहे थे। भाजपा ने कांग्रेस पर इस “घृणित” वीडियो के साथ सारी हदें पार करने का आरोप लगाया और इसे देश की सभी माताओं और बहनों का अपमान बताया।
एफआईआर में ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां की छवि खराब करना और बदनाम करना’—जो कानून, नैतिकता और महिलाओं की गरिमा का गंभीर उल्लंघन है—के मामले में भारतीय दंड संहिता, 2023 की विभिन्न धाराओं 18(2), 336(3), 336(4), 340(2), 352, 356(2), और 61(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने यह एफआईआर दिल्ली बीजेपी के चुनाव सेल के संयोजक संकेत गुप्ता की ओर से कांग्रेस के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत पर आधारित दर्ज की है।