Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले JDU को बड़ा झटका, इस पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा; नीतीश की पार्टी से है पुराना नाता

Bihar Politics: बिहार चुनाव 2025 से पहले जेडीयू को झटका, पूर्व विधायक मीना द्विवेदी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी में उपेक्षा को कारण बताया है। उनके जनसुराज में शामिल होने की अटकलें तेज हैं।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Sep 03, 2025, 2:29:28 PM

Bihar Politics

- फ़ोटो Google

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को बड़ा झटका लगा है। पूर्वी चंपारण के गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक मीना द्विवेदी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।


मीना द्विवेदी ने अपने इस्तीफे का कारण पार्टी में लगातार हो रही उपेक्षा और समर्थकों की अनदेखी को बताया है। उनके जनसुराज पार्टी में शामिल होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है, जिससे एनडीए गठबंधन, विशेष रूप से जेडीयू, के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।


मीना द्विवेदी का परिवार समता पार्टी के दौर से ही नीतीश कुमार के करीबी रहा है। मीना द्विवेदी के ससुर देवेंद्र नाथ दूबे, उनके पति भूपेंद्र नाथ दूबे और 2005 से 2015 तक मीना द्विवेदी खुद जेडीयू की विधायक रहीं। तीनों ही गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। इनका राजनीतिक परिवार लंबे समय से क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय और प्रभावशाली रहा है।


मीना द्विवेदी आज भी गोविंदगंज क्षेत्र में मजबूत जनाधार रखती हैं। 2015 के बाद, जब यह सीट एनडीए के गठबंधन समन्वय के तहत किसी अन्य घटक दल को दे दी गई, तभी से वे पार्टी से नाराज चल रही थीं। उनका कहना है कि ना केवल उन्हें, बल्कि उनके समर्थकों को भी लगातार नजरअंदाज किया जा रहा था, जिस वजह से उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।


बिहार चुनाव से पहले मीना द्विवेदी का इस्तीफा एनडीए, विशेष रूप से जेडीयू के लिए सियासी नुकसान माना जा रहा है। जनसुराज पार्टी में संभावित शामिल होने से यह गठबंधन में सीट बंटवारे और रणनीति को भी प्रभावित कर सकता है।