1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Aug 19, 2025, 3:58:49 PM
- फ़ोटो social media
Shyam Rajak wife passes away: इस वक्त की दुखद खबर बिहार के सियासी गलियारे से निकलकर सामने आ रही है, जहां पीएमसीएच में भर्ती जेडीयू नेता श्याम रजक की पत्नी अलका रजक का निधन हो गया है। खुद श्याम रजक ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है।
जेडीयू नेता श्याम रजक ने इस दुखद खबर की जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा, "मेरी धर्मपत्नी श्रीमती अलका रजक जी का आज पीएमसीएच, पटना में दुखद निधन हो गया। थोड़ी देर में पार्थिव शरीर आरा गार्डेन रेसिडेंसी, जगदेव पथ, पटना स्थित आवास के लिए प्रस्थान करेगा। अंतिम संस्कार संबंधी जानकारी शीघ्र ही प्रदान की जाएगी"।
जानकारी के मुताबिक, श्याम रजक की पत्नी अलका रजक की तबॉत बिगड़ने के बाद उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान मंगलवार की दोपहर उन्होंने दुनिया का अलविदा कह दिया। उनके निधन से श्याम रजक परिवार में दुख की लहर दौड़ गई है। निधन की जानकारी मिलने के बाद जेडीयू समेत अन्य दलों के नेता श्याम रजक के घर पहुंच रहे हैं।