Bihar Politics: मंत्री जीवेश मिश्रा ने यूट्यूबर की पिटाई कर लोकतंत्र पर हमला किया: मुकेश सहनी

Bihar Politics: मुकेश सहनी ने मंत्री जीवेश मिश्रा पर यूट्यूबर की पिटाई और गाली गलौज का आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि वीआईपी कार्यकर्ता मंत्री का विरोध करेंगे और उन्हें कालिख पोतेंगे।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Sep 15, 2025, 4:55:51 PM

Bihar Politics

- फ़ोटो Google

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बिहार के मंत्री जीवेश मिश्रा द्वारा एक यूटूबर के पिटाई किये जाने और गाली गलौज किये जाने को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए कहा कि वीआईपी के कार्यकर्ता जीवेश मिश्रा को कालिख लगाएंगे। 


उन्होंने कहा कि सहनी समाज से आने वाले युट्यूबर की गलती मात्र इतनी थी कि उसने क्षेत्र के एक सड़क निर्माण को लेकर प्रश्न पूछा था। उन्होंने कहा कि इस मामले की प्राथमिकी भी तब दर्ज हुई जब विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव खुद थाना पहुंचे। 


मुकेश सहनी ने कहा कि अब सरकार इतनी डर गई है कि पत्रकारों को भी नहीं बख्श रही है। ऐसे मंत्रियों और विधायकों को वीआईपी माफ नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि वीआईपी के कार्यकर्ता मंत्री जीवेश मिश्रा का विरोध करेंगे और कालिख लगाएंगे।