1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Feb 13, 2026, 11:37:27 AM
- फ़ोटो Reporter
Bihar Assembly news: बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों की कार्यवाही जारी है। विधानसभा और विधान परिषद के बाहर और भीतर विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। बिहार विधान परिषद के बाहर आज विपक्षी सदस्यों ने राबड़ी देवी के नेतृत्व में फुलवारी शरीफ में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला उठाया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
दरअसल, पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले पर विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी ने सरकार को घेरते हुए कहा कि लड़की को छत से नीचे फेंक दिया गया। इस मामले में सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए, अपराधियों की धर-पकड़ करनी चाहिए। सम्राट चौधरी कहते हैं कि अपराधियों को 24 घंटा में पकड़कर सजा दिलाएंगे और नहीं तो इस्तीफा देंगे लेकिन वह कहां इस्तीफा दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हर दिन राज्य में घटनाएं हो रही हैं। लड़कियों का बलात्कार हो रहा है, अपहरण हो रहा है, मर्डर हो रहा है। उन्होंने भोजपुरी में कहा कि क्राइम कहां रूकतावे, रोकने वाला कहां कोई है। सम्राट चौधरी तो खुद बोले हैं कि इस्तीफा दे देंगे लेकिन कहां दे रहे हैं। हर दिन घटनाएं हो रही हैं लेकिन सम्राट चौधरी कहां इस्तीफा सौंप रहे हैं।
वहीं आरजेडी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि हमने सदन में सरकार की कलई खोला है और पूछा है कि रामराज और जंगलराज में क्या फर्क है। राज्य में जितनी अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। अपराध और अपराधियों पर अंकुश नहीं लग रहा है। अपराध नियंत्रण में सरकार पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में आए दिन हत्या, लूट, डकैती और चोरी समेत तमाम तरह की अपराध की घटनाएं हो रही हैं।