1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Feb 19, 2026, 11:21:48 AM
- फ़ोटो Reporter
Rajya Sabha Chunav: देशभर की 37 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद इसको लेकर गोलबंदी शुरू हो गई है। बिहार की राज्यसभा में पांच सीटें खाली हो रही हैं। इन सभी सीटों पर चुनाव कराए जाने हैं। इसको लेकर बिहार में भी गहमागहमी देखी जा रही है। इस बीच ओवैसी की पार्टी के विधायक अख्तरुल ईमान ने बड़ा बयान दिया है।
बिहार विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने पहुंचे एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल ईमान शाहीन ने इसको लेकर बड़ा बयान दे दिया है। जब मीडियाकर्मियों ने उनसे सवाल किया कि राज्यसभा में एआईएमआईएम किस गठबंधन को सपोर्ट करेगी। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं (एआईएमआईएम) समर्थन देने के लिए ही जन्म लिया हूं क्या?
उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम को कौन-कौन समर्थन करेगा उनसे जाकर पूछो। और दलों के तो राज्यसभा में सीट है लेकिन हमारी पार्टी की एक भी सीट नहीं है। हमारी पार्टी का उम्मीदवार भी राज्यसभा जाएगा। फिरकापरस्त सरकार के खिलाफ जो लोग लड़ना चाहते हैं, जो लोग दलितों की हित की रक्षा चाहते हैं।
अख्तरुल ईमान ने कहा कि पार्टी के चीफ औवैसी जिस तरह से समाज के दबे कुचले लोगों की आवाज उठा रहे हैं। देश में कहीं भी सांप्रदायिकता का मामला हो सबसे पहले प्रहरी के तौर पर खड़े होते हैं। उनके हाथों को मजबूत करना चाहिए और उन्हें एआईएमआईएम का साथ देना चाहिए।